मस्से का आयुर्वेदिक इलाज | मस्सों का घरेलू उपाय - wart, verruca, wen

2017-11-07 91

मस्से सुंदरता पर दाग की तरह दिखाई देते हैं। मस्से होने का मुख्य कारण पेपीलोमा वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। पहले मस्से की समस्या अधेड़ उम्र के लोगों में अधिक होती थी, लेकिन आजकल युवाओं में भी यह समस्या होने लगी है। यदि आप भी मस्सों से परेशान हैं तो इनसे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में....
1. बेकिंग सोडा और अरंडी तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करने से मस्से धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।
2.बरगद के पत्तों का रस मस्सों के उपचार के लिए बहुत ही असरदार होता है। इसके रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा सौम्य हो जाती है और मस्से अपने-आप गिर जाते हैं।
3. ताजा अंजीर मसलकर इसकी कुछ मात्रा मस्से पर लगाएं। 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। मस्से खत्म हो जाएंगे।
4. खट्टे सेब का जूस निकाल लीजिए। दिन में कम से कम तीन बार मस्से पर लगाइए। मस्से धीरे-धीरे झड़ जाएंगे।
5. चेहरे को अच्छी तरह धोएं और कॉटन को सिरके में भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गर्म पानी से फेस धो लें। कुछ दिनों में मस्से गायब हो जाएंगे।
6. आलू को छीलकर उसकी फांक को मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।
7. कच्चा लहसुन मस्सों पर लगाकर उस पर पट्टी बांधकर एक सप्ताह तक रहने दें। एक सप्ताह बाद पट्टी खोलने पर आप पाएंगे कि मस्से गायब हो गए हैं।
8. मस्सों से जल्दी निजात पाने के लिए आप एलोवेरा के जैल का भी उपयोग कर सकते हैं।
9. हरे धनिए को पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे रोजाना मस्सों पर लगाएं।
10. ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगाएं। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। मस्से गायब हो जाएंगे।
11. केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में दो बार करें और लगातार करते रहें, जब तक कि मस्से खत्म नहीं हो जाते।
12. मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं।
13. फ्लॉस या धागे से मस्से को बांधकर दो से तीन सप्ताह तक छोड़ दें। इससे मस्से में रक्त प्रवाह रुक जाएगा और वह खुद ही निकल जाएगा।
14. अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।
15. अरंडी के तेल की जगह कपूर के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं

डिस्क्लेमर
यह वीडियो आयुर्वेद सम्बंधी लोगों में आम जानकारी और जागरूकता बढाने के लिये है. व्यक्तिगत चिकित्सा के लिये आयुर्वेदिक चिकित्सक/वैद्य से प्रामर्श आवश्यक है। यहाँ दी गई राय उसका स्थान नहीं ले सकती . बिना रोगी को पूरी तरह देखे कोई भी सलाह पर चिकित्सा शुरू कर देना हानिकारक हो सकता है

*Blogs and Site*
Blog WordPress https://rainrays.wordpress.com
Blog on Google http://myvideobloggers.blogspot.in/
Tumblr classified http://rainraysclassified.tumblr.com/
Website http://rainrays.com
*Social media*
Pinterest https://in.pinterest.com/bestindiatours/youtube/
Google Plus collection https://plus.google.com/u/0/collection/wKAHlB
Facebook page https://www.facebook.com/Rainrays-Classified-128423123844722/
Stumbleupon http://www.stumbleupon.com/stumbler/rainrays
Twitter https://twitter.com/RainraysProfile

*Subscribe our channel*
For more videos and subscription https://www.youtube.com/channel/UCHdRlEALdnA6g2Td4HYSJjw

------------------
wart removal, warts on feet, wart on finger, warts on hands, home remedies for plantar warts, wart on leg, wart on elbow, removing warts, foot warts, causes of warts, treatment for warts, hand warts, wart remedies, wart treatment, home remedies for warts,hindi video, warts causes, how to get rid of warts on hands, mosaic wart, how to get rid of warts fast wart home remedies, wart virus

Free Traffic Exchange